Vistaar NEWS

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले CM साय का तोहफा, महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया

CG News

सीएम विष्णु देव साय

CG News: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक लाभ मिलेगा. त्योहार से पहले हुई इस घोषणा को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

सीएम विष्‍णु देव साय का दिवाली पर ताेहफा

सीएम विष्‍णु देव साय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मुझे विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों के त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएगा.

1 नवंबर से हाेगा प्रभावी

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी एक नवंबर से प्रभावी होगी. इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी. इससे उन्हें मिलने वाली मासिक राशि में इजाफा होगा.

सरकार के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे. इनमें लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं. महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी से इन परिवारों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी.

ये भी पढे़ं- चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की चर्चा, छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद का भरोसा

Exit mobile version