सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले CM साय का तोहफा, महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया

CG News: प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है. नवंबर की पहली तारीख से राज्य में महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा.
CG News

सीएम विष्णु देव साय

CG News: छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सीएम विष्‍णु देव साय ने बड़ा तोहफा दिया है. प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है. नवंबर की पहली तारीख से राज्य में महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा.

सीएम विष्‍णु देव साय का दिवाली पर ताेहफा

सीएम विष्‍णु देव साय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर लिखा कि शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय. दीपावली से पहले हमारी सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया है. आगामी 1 नवंबर से दोनों की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी.

इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा. मुझे विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों के त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएगा.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें