Vistaar NEWS

‘मंत्री अपनी दुकानदारी बंद करें, मैं सब जानता हूं कि कौन क्या कर रहा है…’, चरण दास महंत का सरकार पर हमला

CG News

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

CG News: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज एक प्रेसवार्ता की. जिसमें उन्होंने दशभर में NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर सवाल उठाए. इसके साथ ही राज्य सरकार और मंत्रियों पर तीखा हमला करते हुए मंत्रियों को अपनी दुकानदारी बंद करने की बात कही है.

मंत्री अपनी दुकानदारी बंद करें, मैं सब जानता हूं – चरण दास महंत

चरण दास महंत ने राज्य सरकार और मंत्रियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी “दुकानदारी” बंद करें और जनता के हित में काम करें. उन्होंने आगे कहा कि “मंत्रीगण सोचें और दुकानदारी बंद कर दें. मैं सब जानता हूं कि कौन क्या कर रहा है. दुकानदारी मत चलाइए, यही कहना चाहता हूं”. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “लोगों की गलती से सरकार बन गई है. आने वाले समय में देखेंगे कि कितनी सीटों पर जीतकर आते हैं.”

चरण दास महंत ने आगे आरोप लगाया कि “धान, कोयला, शराब और रेत से लेकर हर क्षेत्र में कौन दुकानदारी चला रहा है, यह सब जनता भी जानती है और मैं भी जानता हूं”. अपने बयान में महंत ने मंत्रियों से जनता के मुद्दों पर ध्यान देने और कथित अनियमितताओं से दूर रहने की नसीहत दी.

NEET पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर महंत ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ी का मामला नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर संकट है. डॉ. महंत ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की पीड़ा, दुख और संघर्ष को आवाज़ देने के लिए यह अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि करोड़ों छात्रों की मेहनत और सपनों को लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं ने झटका दिया है.

ये भी पढ़ें- धमतरी का PACS ड्रोन मॉडल देशभर के लिए बना मिसाल, कोलकाता में राष्ट्रीय सम्मान, किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

Exit mobile version