Health Conclave With Shyam Bihari Jaiswal: आज राजधानी रायपुर में Vistaar News की ओर से Health Conclave का आयोजन हो रहा है. शहर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में हो रहे इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हो रही है. कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की भी विशेष मौजूदगी रहेगी. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है.
Vistaar Health Conclave Live: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के MD डॉ संदीप दवे ने डॉक्टरों की कमी, देश में ग्रामीण हेल्थ सिस्टम दुरुस्त करने और प्राइवेट अस्पताल में इलाज महंगा क्यों होता है, इसे लेकर जानकारी दी.
Vistaar Health Conclave Live: छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की भर्ती और सरकारी अस्पताल की हालत को लेकर रामकृष्ण हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर बहुत बन रहे हैं, डॉक्टरों की कमी नहीं है, लेकिन जो डॉक्टर से वह सरकारी नौकरी में आज की तारीख में जाना नहीं चाहते.
Vistaar Health Conclave Live: रामकृष्ण हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने विस्तार न्यूज के हेल्थ कॉन्क्लेव में हेल्थ से जुड़ी कई जानकारी दी.
Vistaar Health Conclave Live: विस्तार न्यूज के मंच पर सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर शिवेंद्र अग्रवाल ने किडनी और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया.
Vistaar Health Conclave Live: विस्तार न्यूज़ के हेल्थ कॉन्क्लेव में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ स्नेहिल गोस्वामी ने हेल्दी लाइफस्टाइल और उसके तरीकों के बारे में बताया. हम कैसे अपने स्वास्थ्य को अछ्छा बना सकते है.
Vistaar Health Conclave Live: विस्तार न्यूज़ के हेल्थ कॉन्क्लेव में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ स्नेहिल गोस्वामी ने स्मोकिंग, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक को लेकर जानकारी दी.
Vistaar Health Conclave Live: राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में Vistaar Health Conclave की शुरूआत हो गई है.
