Vistaar NEWS

CG News: क्या है शक्तिसैट मिशन? जिसमें रायपुर की महिमा राजपूत का हुआ चयन, CM साय ने दी बधाई

Mission ShaktiSat

महिमा राजपूत

Mission ShaktiSat: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की छात्रा महिमा राजपूत का अंतरराष्ट्रीय शक्तिसैट मिशन के लिए चयन हुआ है. इस मिशन के तहत सैटेलाइट निर्माण से जुड़ी विशेष कार्यशाला में भाग लेंगी.

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय शक्तिसैट मिशन के लिए चयनित छात्रा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि महज 14 साल की उम्र में 108 देशों के विद्यार्थियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है.

महिमा राजपूत का शक्तिसैट मिशन के लिए हुआ चयन

महिमा रायपुर के गुढ़ियारी स्थित तिलक नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा हैं. उनके साथ दुनिया के 108 देशों से आए छात्र-छात्राएं भी इस अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप में शामिल होंगे. शक्तिसैट मिशन के तहत आयोजित यह 8 दिवसीय कार्यशाला 23 अगस्त से दिल्ली में शुरू होगी. इस दौरान प्रतिभागियों को सैटेलाइट निर्माण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़ी विभिन्न से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

क्या है शक्तिसैट’ प्रोग्राम?

ये भी पढ़ें- Mahtari Vandan Yojna: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त? इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

CM विष्णु देव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘अंतरिक्ष में चमका छत्तीसगढ़ का गौरव, रायपुर की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान! अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित होने पर रायपुर की होनहार बेटी महिमा राजपूत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं. महज 14 वर्ष की आयु में 108 देशों के विद्यार्थियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है.

Exit mobile version