Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में मिल गया हीरों का भंडार! 200 टन मलबे की जांच में मिले 5 बेशकीमती डायमंड, जानें कीमत

Mahasamund diamond

छत्तीसगढ़ में मिले हीरे

हीरा का नाम सुनते ही आपको दिमाग में पन्ना का नाम आता होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने देश के खनिज क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से पांच हीरे प्राप्त हुए है. जानकार इसे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं.

हीरों का कुल वजन 1.22 कैरेट

खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से प्राप्त हीरों का कुल वजन 1.22 कैरेट है. विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में हीरे के बड़ा भंडार हो सकता है. एनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) की संयुक्त कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस खोज की आधिकारिक पुष्टि की है. कंपनी के अनुसार स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, जियोफिजिकल सर्वे और 500 मीटर की गहरी एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के बाद संभावित हीरा क्षेत्र की पहचान की गई थी.

पन्ना के डायमेंड प्रोसेसिंग प्लांट भेजी गई सामग्री

इसके बाद 200 टन सामग्री को मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित डायमेंड प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया, जहां जांच के दौरान ये पांच हीरे प्राप्त हुए हैं. कंपनी ने इन सभी हीरों को NMDC के पन्ना स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया गया है. एनएमडीसी-सीएमडीसी के पास हीरों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं थी इसलिए इन्हें पन्ना स्ट्रॉन्ग रूप में जमा किया गया है.

जेम क्वालिटी के हीरे मिलना अच्छा संकेत

छत्तीसगढ़ के राजसमुंद जिले से मिले हीरों में दो जेम क्वालिटी के सफेद हीरे शामिल है, जिनका वजन 0.19 और 0,06 कैरेट है. इसके अलावा एक पीले रंग का हीरा 0.32 कैरेट तथा दो भूरे रंग के हीरे0.59 कैरेट औऱ 0.06 कैरेट वजन के मिले हैं. जानकारों को मानना है कि शुरूआती दौर में जैम क्वालिटी के हीरों का मिलना सकारात्मक संकेत हैं.

मिले हीरों में दो जेम क्वालिटी के सफेद हीरे शामिल हैं, जिनका वजन 0.19 और 0.06 कैरेट है. इसके अलावा एक पीले रंग का हीरा 0.32 कैरेट तथा दो भूरे रंग के हीरे 0.59 और 0.06 कैरेट वजन के मिले हैं. खनिज विशेषज्ञों का कहना है कि प्रारंभिक चरण में जेम क्वालिटी हीरों का मिलना अत्यंत सकारात्मक संकेत है और यह क्षेत्र में आगे बड़े पैमाने पर हीरा भंडार की संभावना को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के योग पर छिड़ा विवाद, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने ‘कमल’ के अपमान का लगाया आरोप

Exit mobile version