Vistaar NEWS

रूस में फंसा छत्तीसगढ़ का युवक, नौकरी के लिए गया और जेल पहुंचा, पत्नी ने की CM साय से वापसी की मांग

Youth from Chhattisgarh stranded in Russia

रूस में फंसा छत्तीसगढ़ का युवक

CG News: रायपुर से एक बड़ी सामने आई है. राजधानी का 38 वर्षीय युवक टिकेश्वर साहू रूस में फंस गया है. बताया जा रहा है कि कि उसे टेलीग्राम से नौकरी का ऑफर मिला था और उसको उम्मीद थी की इस नौकरी से पत्नी, दो बच्‍चें और माता-पिता का भविष्‍य उज्जवल होगा. उसने सभी को आने वाले समय में रूस लाने का भी विचार किया था.

युवक ने परिवार को बताया है कि उसे झूठे आरोपों के चलते जेल भेजा है और उसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया है. 4 नवंबर को टि‍केश्वर साहू की पत्नी मनोरमा ने छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को चिट्ठी लिखकर जांच, कानूनी मदद और इलाज के साथ टिकेश्वर की सुरक्षित भारत वापसी की मांग है.

टेलीग्राम पर मिला नौकरी का ऑफर

दरअसल, रायपुर के रहने वाले टिकेश्वर साहू पहले शहर में एक स्‍टोर मैनेजर का काम करते थे. परिवार के अनुसार, टिकेश्वर को टेलीग्राम के माध्‍यम से रूस से डिलीवरी एजेंट की नौकरी का ऑफर मिला था और उन्‍हें भरोसा दिलाया था कि शुरूआत में टूरिस्‍ट वीजा पर उन्‍हें रूस बुलाया जाएगा और बाद में उस वीजा को वर्क वीजा के रूप में बदल दिया जाएगा. उन्‍होंने परिवार के बेहतर भविष्‍य की उम्मीद के साथ रूस जाना ठीक समझा. लेकिन वहां जाने के बाद उन्‍हें कथ‍ित तौर पर जेल में डाल दिया गया.

झूठे केस में फंसाया गया

परिवार का कहना है कि टिकेश्वर से आखिरी बार 16 सितंबर को बात हुई थी. इसके बाद परिवार के लोगों को एक नंबर से टिकेश्वर के हाथ से लिखा पत्र मिला. पत्र में टिकेश्वर को दावा है कि उन्‍हें नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में झूठा फंसाया गया है. इसके बाद पर‍िवार से उनकी वीडियो कॉल पर बात हुई, बातचीत के बाद घर वाले और परेशान हो गए. वीडियो कॉल पर टिकेश्वर बेहत रो रहे थे और उन्‍होंने बताया कि उन पर रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और वे जेल में बंद हैं.

Exit mobile version