Vistaar NEWS

धमतरी के फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, राइफल का चैंबर फटा, नगर सेना का जवान घायल

CG News

घायल जवान

CG News: आज धमतरी जिले के गंगरेल मरादेव स्थित फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशिक्षण के दौरान नगर सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि फायरिंग अभ्यास के दौरान 3 नॉट 3 राइफल का चैंबर अचानक फट गया, जिससे राइफल के पार्ट्स तेजी से उछलकर पास खड़े जवान के सिर व गर्दन के पास जा लगे.

घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी

घायल जवान की पहचान बलौदाबाजार निवासी चौबेलाल टंडन के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और साथियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है. फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह बातचीत कर रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

ये भी पढ़ें- सुशासन तिहार में कवर्धा के गांवों में पहुंचे CM साय, आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटी चॉकलेट, चौपाल लगाकर सुनी समस्या

Exit mobile version