CG News: भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) एलुमनी एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ‘कनेक्शन’ रविवार को रायपुर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रदेश भर से आए पूर्व छात्र-छात्राओं ने संगठन को सशक्त बनाने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया.
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान चैप्टर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र होता ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. रेलवे के सीनियर पीआरओ संतोष कुमार को अध्यक्ष, भिलाई स्टील प्लांट की डीजीएम अपर्णा चंद्रा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में प्रोफेसर राजेंद्र मोहंती, प्रवीण गोस्वामी और हेमंत पाणिग्रही को उपाध्यक्ष, हर्ष दुबे को कोषाध्यक्ष, मृगेंद्र पाण्डेय को संगठन सचिव चुना गया. प्रिया मिश्रा, अविनाश कर, अनुराग कुमार, शुभोमोय सिकदर और प्रहर्ष सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.
ये भी पढे़ं: एक दूल्हा और दो दुल्हन, क्यों की दोनों के साथ शादी? जानिए क्या कहते हैं कानूनी जानकार
