Vistaar NEWS

गोद में बच्ची को लेकर नदी पार करके स्कूल पढ़ाने जाती है Chhattisgarh की महिला टीचर, बताया पूरा हाल

cg news

सीजी न्यूज

Chhattisgarh: बलरामपुर: बारिश में सड़कों की हालत खराब होने की आपने बहुत सी खबरें सुनी होंगी. लोगों को बारिश में खराब सड़कों की वजह से आवागमन में भी दिक्कत होती है. पर सोचिए अगर आवागमन करने के लिए सड़क ही न बची हो तो. ऐसा ही कुछ मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है. वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात लेडी टीचर्स की स्कूल जाने के लिए नदी पार करने की तस्वीर सामने आई है.

यह है पूरा मामला

दरअसल सोशल मीडिया में इन दिनों बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के धौरपुर गांव में तैनात दो महिला शिक्षिकाओं की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे नदी पार करके स्कूल जाती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं एक शिक्षिका को हाथों में बच्ची भी है. बताया जा रहा है कि इन्हें, करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है. फिर मोरन और इरिआ नदियों को पार करना होता है.पानी ज्यादा बढ़ जाए तो उन्हें वापस लौटना पड़ता है.

स्कूटर होने के बाद भी महिला परेशान

ऐसा नहीं है कि शिक्षिका के पास कोई साधन नहीं है. शिक्षिका संध्या बताती हैं कि वह अपनी स्कूटर को मरना इलाके में खड़ा करती हैं. इसके बाद करीब 3 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है. रास्ता पथरीला और ऊबड़-खाबड़ है. लेकिन असली चुनौती इसके बाद शुरू होती है. नदी सामने होती है.वहीं संध्या के साथ उनकी बेटी भी होती है.

सालों से हैं ऐसे हालात

बकौल शिक्षिका वो 2014 से तैनात हैं. हर बारिश में उन्हें इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ता है. शिक्षिका ने यह भी बताया है कि जब पानी भर जाता है तो उनसे यह जोखिम भी नहीं उठाया जाता. उन दिनों वे स्कूल नहीं जा पाती हैं. संध्या के मुताबिक, जब वह किसी वजह से स्कूल नहीं पहुंच पातीं तो उन्हें बुरा लगता है. उन्हें लगता है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

कलेक्टर तक भी पहुंच चुका है मामला

यह पूरा मामला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के संज्ञान में आ चुका है. कलेक्टर ने शिक्षिकाओं के इस समर्पण की तारीफ की. कलेक्टर ने यह भी कहा कि, कलेक्टर ने कहा कि उन्हें एक ऐसी शिक्षिका के बारे में पता चला, जो अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर बारिश के मौसम में नदी पार करती हैं और करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचती हैं. उन्होंने शिक्षिका की मेहनत और लगन की सराहना की और कहा कि ऐसी शिक्षिका का सम्मान करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.

CG News: एकलव्य विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, तीन विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग

Exit mobile version