Ambikapur: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से बड़ी खबर आई है. जहां खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, यहां रविवार शाम को प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में दो पुलिसकर्मी नशे में धुत हालत में मिले. चौंकाने वाली बात यह थी कि उनके पास में सरकारी INSAS राइफल लावारिस पड़ी हुई थी.
हथियार से हो सकती थी दुर्घटना
हैरानी की बात तो यही है कि, अगर यह हथियार किसी असामाजिक तत्व के हाथ लग जाता, तो बड़ी घटना हो सकती थी. सुबह सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सरकारी राइफल को कब्जे में लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को वहां से हटाया.
दुर्ग से कैदी छोड़ने आए थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले के बताए जा रहे हैं. एएसआई जीवन राम एक्का और एक आरक्षक एक कैदी को छोड़ने के लिए अंबिकापुर आए थे. बताया जा रहा है कि कैदी को छोड़ने के बाद दोनों ने शराब पी ली और सार्वजनिक स्थान पर नशे में धुत होकर गिरने लगे.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सार्वजनिक स्थल पर सरकारी हथियार का इस तरह लावारिस मिलना बेहद गंभीर मामला है. INSAS राइफल जैसे घातक हथियार को बिना सुरक्षा के छोड़ना न केवल विभागीय लापरवाही है, बल्कि यह जनता की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है. मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही लापरवाही की पुष्टि और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ संभावित कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी.
