अंबिकापुर के फेमस ‘टुनटुन दाबेली फास्ट फूड’ के मालिक की हत्या, झारखंड के गढ़वा में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

CG News: अंबिकापुर के फेमस टुनटुन दाबेली फास्ट फूड के मालिक अमन ओझा की संदिग्ध हालत में हत्या. झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में मिला शव. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अमन ओझा सोशल मीडिया में तब चर्चा में आया था जब उसने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में वीडियो बनाकर अपलोड किया था
ambikapur famous tuntun dabeli fast food aman ojha murder

अंबिकापुर: टुनटुन दाबेली फास्ट फूड के मालिक अमन ओझा की हत्या

CG News: पिछले कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया में चर्चित टुनटुन दाबेली वाले की हत्या हो गई है. उसकी लाश झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में मिली है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग अंबिकापुर से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वह शनिवार को किसी व्यक्ति की बुलेट बाइक को लेकर निकला था और उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था.

क्या है पूरा मामला?

अंबिकापुर के मिशन चौक में टुनटुन दाबेली सेंटर चलाने वाले अमन ओझा की हत्या हुई है. उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान मिले हैं. अमन ओझा सोशल मीडिया में तब चर्चा में आया था जब उसने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में वीडियो बनाकर अपलोड किया था और बताया था कि उसकी पत्नी को एक व्यक्ति भगाकर ले गया है. उसने बजरंग दल के लोगों से उसकी पत्नी को वापस दिलाने की मांग की थी और यह भी बताया था कि मुस्लिम समुदाय के युवक के द्वारा उसकी पत्नी को बरगलाकर अपने साथ ले जाया गया है.

इसके बाद अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में किराए का मकान लेकर उसकी पत्नी को रखा गया है, उसकी पत्नी को उससे दूर कर दिया गया है. वह अपनी समस्या को बताने के लिए बिकापुर थाना भी पहुंचा था लेकिन उसकी पत्नी के वापस नहीं आने के बाद वह शहर में इधर-उधर घूमता हुआ, दिखाई दे रहा था. उसका दाबेली सेंटर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था. उसने बजरंग दल को लेकर भी वीडियो बनाया था.

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में अमरजीत भगत का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस और आदिवासियों में दूरी की वजह से गई सरकार

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हालांकि अभी पूरे मामले की जांच झारखंड पुलिस करेगी क्योंकि अमन की हत्या झारखंड में हुई है, ऐसे में झारखंड पुलिस अंबिकापुर पुलिस का सहयोग लेकर इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है क्योंकि इस पूरे वारदात में बहुत कुछ स्पष्ट दिखाई दे रहा है, माना जा रहा है कि पुलिस परिजनों को दाबेली वाले का लाश सौंपने के बाद इस पूरे मामले की गहराई के साथ जांच करने में जुट जाएगी.

ज़रूर पढ़ें