अंबिकापुर में अमरजीत भगत का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस और आदिवासियों में दूरी की वजह से गई सरकार
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत नहीं बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब आदिवासियों और कांग्रेस सरकार के बीच गैप बन गया था और इसी गैप की वजह से छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार चली गई. अब ऐसी ही गलती भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी हो रही है, भारतीय जनता पार्टी और आदिवासी समाज के बीच फिर से गैप बन रहा है.
उन्होंने कहा है कि जिस भी पार्टी में सरगुजा और बस्तर के आदिवासियों का अनदेखा किया है, वह सत्ता से चली गई है. आज सरगुजा और बस्तर में आदिवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है जल, जंगल और जमीन पर खतरा मंडरा रहा है.
‘आदिवासियों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है’
अमरजीत भगत ने कहा है कि जब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया तब खुशी का माहौल था. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी लेकिन अब आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, इसके भयावह परिणाम आ सकते हैं.
अमरजीत भगत ने क्या कहा?
अमरजीत भगत ने यह बयान तब दिया जब उनसे पूछा गया है कि आदिवासी परिषद के द्वारा सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. तब उनका यह दर्द छलका और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस सरकार में आदिवासियों और कांग्रेस के बीच में गैप दिखाई दिया वही गैप अब भाजपा की सरकार में भी दिखाई दे रही है. इसे दूर करना बहुत जरूरी है.
ये भी पढ़ें: मां की मौत के बाद नहीं कर पाया दशकर्म, पिता से झगड़ा हुआ तो कर दी हत्या, सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरगुजा कांग्रेस अध्यक्ष की मांग तेज
दूसरी तरफ अमरजीत भगत सरगुजा संभाग से कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग इशारों ही इशारों में कई बार कर चुके हैं. उनका कहना है कि जिस तरह कांग्रेस ने बस्तर से नेतृत्व करने का मौका दिया है उसी प्रकार सरगुजा से भी एक बार जरूर मौका मिलना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया. संभाग से मुख्यमंत्री दिया है ऐसे में कांग्रेस को इस दिशा में विचार करने की जरूरत है.