Vistaar NEWS

CG News: जिस सड़क पर फंसी थी पवन साय की कार, अब वहीं बनेगी फोरलेन, जानें कहां का मामला

Ambikapur

अंबिकापुर

CG News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सीतापुर की जर्जर सड़क के नए निर्माण को हरी झंडी मिल गई है. गौर करने वाली बात है कि इसी सड़क पर कुछ दिनों पहले भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की इनोवा कार गड्ढे में फंस गई थी. बता दें कि 3.8 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे सड़क का फोरलेन निर्माण होगा.

निर्माण को हरी झंडी मिली

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सड़क निर्माण को लेकर जानकारी दी है कि सीतापुर की जर्जर सड़क के नए निर्माण को हरी झंडी मिल गई है. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश थमते ही सड़क निर्माण शुरू होगा. फिलहाल सड़क की अस्थायी मरम्मत की जा रही है. वहीं इस जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस भी प्रदर्शन कर चुकी है. पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कुछ दिनों पहले सरगुजा में खराब नेशनल हाईवे-43 पर बुधवार शाम भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की इनोवा कार गड्ढे में फंस गई थी. महामंत्री की कार को निकालने में करीब दो घंटे लग गए थे. जिसके बाद अंबिकापुर पहुंचकर पवन साय ने सड़क की हालत को लेकर अधिकारियों समेत पार्टी के बड़े नेताओं को जमकर फटकार लगाई.

जानकारी के मुताबिक, पवन साय बुधवार शाम जशपुर से अंबिकापुर आ रहे थे. उन्हें सूरजपुर और कोरिया में होने वाली भाजपा की बैठक में शामिल होना था. इसी दौरान सीतापुर शहर के बीच नेशनल हाईवे-43 पर उनकी इनोवा कार गड्ढे में फंस गई थी.

Dhaldas: गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध! बड़े भाई के कांग्रेस ज्वॉइन करते ही TS सिंहदेव ने खोला पुराना राज

Exit mobile version