भाजपा के सांसद के बेटे से 76.44 लाख की धोखाधड़ी, अब एक्टिव हुई पुलिस

राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया के बेटे से 76.44 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. SRK ग्रुप के निदेशक श्रेयांश ढोलकिया ने पलसाणा की जमीन का दस्तावेज कराने के लिए ई-स्टांप खरीदने को स्टांप वेंडर को 76.44 लाख दिए थे.
UPI Fraud

upi फ्रॉड से सावधान

सूरत. सूरत के हीरा उद्योग के अग्रणी व राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया के बेटे से 76.44 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. SRK ग्रुप के निदेशक श्रेयांश ढोलकिया ने पलसाणा की जमीन का दस्तावेज कराने के लिए ई-स्टांप खरीदने को स्टांप वेंडर को 76.44 लाख दिए थे. लेकिन स्टांप वेंडर दंपती ने लाखों की राशि अपने निजी इस्तेमाल में खर्च कर दी.

SRK ग्रुप के मैनेजर कनु मालवीया की शिकायत पर पुलिस ने स्टांप वेंडर सलोनी रामकृष्ण मेवावाला और रामकृष्ण किरीट मेवावाला (शिल्पी सोसायटी, रांदेर रोड) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. SRK ग्रुप के निदेशक श्रेयांश गोविंदभाई ढोलकिया ने वर्ष 2025 में पलसाणा में जमीन खरीदी थी. उन्होंने जमीन का दस्तावेज कराने के लिए वकील के माध्यम से स्टांप वेंडर सलोनी मेवावाला और रामकृष्ण मेवावाला से ई-स्टांप पेपर खरीदे थे. इसलिए SRK ग्रुप ने ई-स्टांप पेपर के लिए स्टांप वेंडर को RTGS के माध्यम से ₹76.44 लाख ट्रांसफर की. 

जमीन मालिकों द्वारा बिक्री दस्तावेज करने में देरी होने के कारण ई-स्टांप की आवश्यकता नहीं होने पर 1 जनवरी 2026 को SRK कंपनी के निदेशक ने पैसे वापस लेने की प्रक्रिया की. दंपती से 76.44 लाख का रिफंड मांगने पर उन्होंने 4 दिनों में पैसे वापस देने का झूठा आश्वासन दिया गया. इतना ही नहीं, राशि वापस करने की गारंटी देकर 76.44 लाख का चेक दिया गया था, लेकिन वह चेक बैंक में जमा कराने पर रिटर्न हो गया.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur News: शादी की जिद बनी हत्या की वजह… कार में दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या, अब उम्रकैद

ज़रूर पढ़ें