Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप ग्रुपों में एक तालाब में मगरमच्छ के होने की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही थी. इस बारे में वन विभाग को इसकी सूचना मिली. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो वहां कोई मगरमच्छ नहीं था. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम केशवपुर के तालाब में वन विभाग को मगरमच्छ होने की सूचना मिली. इसके बाद वन विभाग के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. तालाब और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी मगरमच्छ नहीं मिला. मगरमच्छ, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं.
युवक ने बताया उसने वायरल की फोटो
वन विभाग की टीम ने गहन जांच की तो पता चला कि केशवपुर गांव में रहने वाले बृजलाल यादव ने एआई से मगरमच्छ के फोटो बनाकर वायरल किए थे. इसके साथ ही अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था. इस बात को आरोपी ने स्वीकार किया. वायरल फोटो की वजह से पूरे इलाके में भय और आतंक का माहौल हो गया था.
ये भी पढ़ें: Surajpur: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, SECL के नए माइंस का विरोध कर रहे थे प्रदर्शनकारी
इसके बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की. बृजलाल यादव के खिलाफ प्रतिवेदन दिया. पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की. वन विभाग की टीम ने बताया कि सूचना असत्य और घटना गलत होने के कारण सरकारी संसाधनों अनुचित उपयोग हुआ. इस वजह से महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए.
