Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां से एक सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग के साथ दो युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद से इलाके भर में हड़कंप मच गया है. वहीं, मामला सामने आने पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.
यह है पूरा मामला
दरअसल, सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में परिजनों के यहां रहने वाली नाबालिग लड़की अपने पिता के घर रामानुजनगर थाना क्षेत्र में जा रही थी. वापसी के दौरान, आटो का किराया नहीं देने पर आटो चालक ने उसका बैग रख लिया था. इसके बाद बैग रखने की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी. जानकारी मिलने पर परिजन बैग लेकर उसे देने पहुंचे.
परिजनों के होश तब उड़ गए जब उन्हें नाबालिग लड़की शिव मंदिर के पास मिली. जिसके बाद नाबालिग ने सारी आपबीती बताई कि दो युवकों ने उसके साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात की जानकारी देते वक्त नाबालिग काफी डरी-सहमी लग रही थी. परिजनों ने जैसे-तैसे उसे शांत कराया.
पुलिस ने जांच शुरू की
परिजन पूरे मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच कि जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़ लिए जाएंगे.
CG News: महिला स्वीपर संग बाथरूम में.. टीचर पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझे गलत तरीके से छुआ
