Vistaar NEWS

‘हादसे का इंतजार कर रहे हो..’, सड़क पर गड्ढे देख भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव, अफसरों को वहीं लगाई फटकार

arun sao

अरुण साव

Arun Sao Surguja Visit: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव एक्शन मोड में दिखे. गुरुवार को डिप्टी सीएम अचानक निरीक्षण पर निकले. इस दौरान उन्हें खामी दिखी जिसपर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई. प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल की स्थिति देखकर वे मौके पर ही अधिकारियों से जवाब-तलब करने लगे. डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को तुरंत सुधार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए.

सड़क देखकर रुके मंत्री

मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम ने सरगुजा दौरे के दौरान अचानक महानदी पुल पर अपना काफिला रुकवाया. और जायजा लेने लगे. मंत्री को सड़क की हालत संतोषजनक नहीं मिली. जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से सवाल किए कि समय पर मरम्मत का काम क्यों नहीं कराया गया. मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई.

हादसे का इंतजार कर रहे हो-डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से नराजगी जताते हुए पूछा कि, जब तक कोई हादसा नहीं हो जातातब तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया जाएगा. मंत्री ने कहा कि, इतना बड़ा ब्रिज होने के बावजूद इसकी हालत खराब है. यही नहीं मंत्री ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि, अगर इसी वजह से दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, अगर हर सड़क और पुल की कमी उन्हें खुद मौके पर आकर बतानी पड़ेगी तो फिर विभागीय निरीक्षण और निगरानी का क्या मतलब है. उन्होंने निर्देश दिए कि, उन्हें खुद फील्ड में जाकर सड़कों और पुलों की स्थिति देखनी चाहिए.

Exit mobile version