Vistaar NEWS

Surguja में NEET-JEE के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगा बड़ा लाभ

surguja

सरगुजा

Surguja NEET Aspirants: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी सामने आई है. अब जिले के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को NEET और JEE की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी दरअसल कई प्रतिभावान बच्चे आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पाते और डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना अधूरा रह जाता था, इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सरगुजा ने बड़ी पहल शुरू की है.

ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी तैयारी

दरअसल, जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा चिन्हित किए गए जरूरतमंद विद्यार्थियों को अब विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से NEET और JEE की तैयारी कराई जाएगी, उन्हें हर चीज की गाइडेंस दी जाएगी. क्लास के लिए दिल्ली और कोटा के अनुभवी शिक्षकों को जोड़ा गया है,. इससे, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी देश की बड़ी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा सकें.

अंबिकापुर: माता पंडाल के पास लगी रस्‍सी में फंसा युवक का गला, एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

किन बच्चों को दी जाएगी ट्रेनिंग

जिला प्रशासन की इस योजना के तहत 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले, विशेषकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इन बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा टैबलेट, इंटरनेट की सुविधा के साथ-साथ स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा.

गौरतलब है कि, बच्चों के लिए आयोजित ऑनलाइन क्लास के लिए दिल्ली और कोटा के अनुभवी शिक्षकों को जोड़ा गया है, जो रोज शाम को लाइव क्लास लेंगे और बच्चों के डाउट भी क्लियर करेंगे. कलेक्टर ने कहा है कि शिक्षा में गरीबी बाधा नहीं बनेगी, सरगुजा के बच्चों को भी बड़े शहरों जैसी कोचिंग सुविधा घर बैठे मिलेगी.

Exit mobile version