CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है. पूरे मामले में हरियाणा के एक शिकायतकर्ता ने CBI स्पेशल कोर्ट, दिल्ली में मामला दायर कराया है.
हवाला के जरिए रिश्वत लेने का आरोप
मामले में हवाला के जरिए रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं. शिकायतकर्ता की ओर से व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो क्लिप भी कोर्ट में पेश किए गए हैं. साइबर सेल के एएसआई प्रवीन कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा पर कथित तौर पर बिचौलिया बनने का आरोप भी लगाया गया है. CBI स्पेशल कोर्ट ने राहुल बंसल समेत संबंधित पक्षों और छत्तीसगढ़ के DGP को नोटिस जारी किया है.
जांच प्रभावित करने के लिए रिश्वत मांगने का दावा
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ठगी के एक मामले में चल रही जांच को प्रभावित करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी. शिकायत में दावा किया गया है कि जांच की दिशा प्रभावित करने के उद्देश्य से यह रकम मांगी गई.
11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 को होगी. फिलहाल यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है. आरोपों की पुष्टि अभी अदालत द्वारा नहीं की गई है और मामले में अंतिम निर्णय आना बाकी है.
ये भी पढे़ं- सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट में चुनाव याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई
