Vistaar NEWS

CG News: 10 मई को रायपुर में होगी प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा, 1 मई से डाउनलोड हो रहे एडमिट कार्ड

Representative Image

सांकेतिक तस्‍वीर

CG News: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसी परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा.

1 मई से डाउनलोड हो रहे प्रवेश पत्र

इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से डाउनलोड किए जा रहे हैं और इसे डाउनलोड करने की अंतिम समय सीमा 10 मई को सुबह 9:30 बजे तक तय की गई है. परीक्षा का आयोजन 10 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना जरूरी होगा.

आधिकारिक वेबसाइट से होगा डाउनलोड

छात्र अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

क्या है प्रयास स्‍कूल

प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है. यहां विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और कॉमर्स जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है. यह व्यवस्था विशेष रूप से आदिवासी वर्ग के छात्रों के लिए है और इसमें शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जाती है.

ये भी पढे़ं- रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा, नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा

Exit mobile version