CG News: बिलासपुर के मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू हार्वेस्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा घायल

CG News: जानकारी के अनुसार, सोनसरी गांव के रहने वाले शोभित साहू और शंकर यादव किसी काम से जोंधरा गए हुए थे. दोपहर करीब 2:30 बजे जब दोनों अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी सोनसरी पेट्रोल पंप के आगे तालाब के पास मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक हार्वेस्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

CG News: बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. जानकारी के अनुसार, दो युवक जोंधरा से अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी एक बेकाबू हार्वेस्टर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. यह पूरी घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सोनसरी गांव के रहने वाले शोभित साहू और शंकर यादव किसी काम से जोंधरा गए हुए थे. दोपहर करीब 2:30 बजे जब दोनों अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी सोनसरी पेट्रोल पंप के आगे तालाब के पास मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक हार्वेस्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शोभित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में शोभित को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की

दुर्घटना के तुरंत बाद ड्राइवर हार्वेस्टर गाड़ी लेकर वहां से रफूचक्कर होने की कोशिश में था. लेकिन मौके पर मौजूद एक समझदार गांव वाले ने हिम्मत दिखाकर उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. हादसे की बात फैलते ही बहुत से ग्रामीण इकट्ठा होकर पचपेड़ी थाने पहुंच गए और उन्होंने इंसाफ के लिए नाराज़गी जताई. पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट लिख ली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और गाड़ी को अपने कब्ज़े में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-कोरबा में रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, नदी में छलांग लगाई, डूबने से हुई मौत, 48 घंटे बाद मिला शव

ये लापरवाही आई सामने

  • इस गंभीर हादसे के पीछे प्रशासन और ड्राइवर की ये तीन बड़ी लापरवाही सामने आई हैं.
  • बिना नंबर की गाड़ी: आखिर बिना नंबर प्लेट के इस भारी हार्वेस्टर को सड़क पर बेखौफ घूमने की छूट किसने दे दी.
  • ड्राइविंग का अनुभव न होना: आम जनता की चलती सड़क को ड्राइविंग सीखने का मैदान बना दिया गया, जिसके चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी.
  • मोड़ पर बेकाबू स्पीड: तालाब के पास बने संकरे मोड़ पर भी ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार धीमी नहीं की, जिससे वह वाहन पर काबू खो बैठा.

ज़रूर पढ़ें