3 Idiots Re-Release: आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स उनके करियर की सबसे मशहूर और शानदार फिल्मों में से एक है. आज से करीब 17 पहले रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. अब ये फिल्म एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. दरअसल नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर दिल्ली में बीते 23 दिनों से सीजेपी का प्रोटेस्ट जारी है. इस प्रदर्शन का सोनम वांगचुक ने भी हंगर स्ट्राइक पर रहकर समर्थन किया है.
सोशल मीडिया पर छाई क्लिप्स
जब से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं तभी से ही सोशल मीडिया पर थ्री इडियट्स फिल्म के क्लिप ट्रेंड करने लगे. कई लोगों को मानना है कि कि इस फिल्म में जो किरदार अमिर खान ने निभाया है वह सोनम वांगचुक के जीवन से ही प्रभावित है. हालांकि आमिर खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि जब ये फिल्म बनाई जा रही थी, तब हम सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 17 साल बाद थ्री इडियट्स को दोबारा सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर ली है. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में फिर से रिलीज की जाएगी.
इस बड़ी फिल्म के साथ होने वाला है क्लैश
सबसे बड़ी बात तो ये है कि जिस दिन बड़े पर्दे पर थ्री इडियट्स रिलीज होने जा रही है उसी दिन सिनेमा घरों में रवि किशन, पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी आ रही है. ऐसे में थ्री इडियट्स के लिए टिकना मुश्किल होने वाला है. वहीं एक हफ्ते बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी रिलीज होने वाली है.
थ्री इडिट्स ने कितनी कमाई की थी
2009 में रिलीज हुई थ्री इडियट्स ने पहले दिन इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.78 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. जबकि ओपनिंग वीकेंड में इसकी टोटल कमाई 40.65 करोड़ रूपये दर्ज की गई थी. इस फिल्म ने कुल 202.95 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन करीब 400 करोड़ रुपये हुआ था.
