ट्रोलर्स को सलमान खान का करारा जवाब, बोले- मेरी वजह से किसी का घर चल रहा है तो अच्छा है

Salman Khan New Movie: ट्रोलिंग पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि आजकल लोगों को नकारात्मक बातें ज्यादा पसंद आ रही हैं. सोशल मीडिया पर अच्छा बोलने से ज्यादा बुरा बोलने पर ध्यान मिलता है. लोग इसी का फायदा उठा रहे हैं.
salman khan

सलमान खान

Salman Khan New Movie: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग लगातार मजाक उड़ा रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर खुद सलमान खान ने खुलकर अपनी बात रखी है.

सलमान खान ने क्या कहा?

उन्होंने ट्रोल करने वालों को ऐसा जवाब दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. शुक्रवार को एक समिट में सलमान खान पहुंचे थे. यहां उनसे फिल्म, ट्रोलिंग और बिग बॉस से जुड़े कई सवाल पूछे गए. सलमान ने हर सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में दिया.ट्रोलिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल लोगों को नकारात्मक बातें ज्यादा पसंद आ रही हैं.

ट्रोलर्स को क्या कहा ?

सलमान ने कहा सोशल मीडिया पर अच्छा बोलने से ज्यादा बुरा बोलने पर ध्यान मिलता है. लोग इसी का फायदा उठा रहे हैं. सलमान ने कहा कि अगर किसी को उनकी बुराई करके व्यूज मिल रहे हैं, फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं और पैसे कमाई हो रही है, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. वे इससे खुश हैं. उनका कहना था कि कम से कम किसी का भला तो हो रहा है.

उन्होंने कहा कि, अगर उनकी वजह से किसी का घर चल रहा है, तो यह भी अच्छी बात है.सलमान के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग हंस पड़े और तालियां बजाने लगे. उन्होंने आगे कहा कि आजकल एक नया चलन शुरू हो गया है, जिसमें लोग जानबूझकर नकारात्मक बातें करते हैं.उन्हें लगता है कि इससे वे जल्दी फेमस हो जाएंगे सलमान ने कहा कि वे इस सोच से सहमत नहीं हैं, लेकिन फिर भी किसी को रोकना नहीं चाहते. हर किसी को अपनी बात रखने का हक है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें