Vistaar NEWS

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Box Office Collection Day 3

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

Welcome To The Jungle Records: अक्षय कुमार की नई रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा थी और एडवांस बुकिंग के साथ-साथ प्रीमियर शो को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली. यही वजह रही कि फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की और वीकेंड पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. तीन दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

‘वेलकम टू द जंगल’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन देशभर में 10,867 शोज़ के जरिए 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 63.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 76.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

वहीं विदेशी मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. तीसरे दिन इसने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16.95 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 93.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

तीसरे दिन फिल्म ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दो दिन में कमाए 34 करोड़ से ज्यादा

फिल्म के बारे में

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीब 30 कलाकार नजर आए हैं. इनमें सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, दिशा पाटनी, तुषार कपूर और अरशद वारसी समेत कई फेमस सितारे शामिल हैं. यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Exit mobile version