रामायण की 18वें दिन की कमाई 1,693 करोड़ के पार, धुरंधर-बाहुबली जैसी फिल्मों को पछाड़ने के करीब
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Ramayana Worldwide Box Office: फिल्म ‘रामायण’ की कमाई में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी. हालांकि, शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में तेजी आई. तीसरे वीकेंड पर फिल्म नी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है. हालांकि, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अभी 1,000 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंचा है. उम्मीद है कि इस हफ्ते यह आंकड़ा पार हो सकता है.
18वें दिन रामायण ने कितने रुपये कमाए?
सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने रिलीज के 18वें दिन भारत में 35.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही तीसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का अब तक का भारत में नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गई है. विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 18 दिनों में इसने 567 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,693.50 करोड़ रुपये हो गया है.
2,000 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट
खबरों के अनुसार, ‘रामायण पार्ट 1’ को करीब 2,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. अभी फिल्म का नेट कलेक्शन इसके बजट तक नहीं पहुंचा है. हालांकि, दुनियाभर की कमाई को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

फिल्म के पास कमाई के लिए अभी समय है. लेकिन 27 नवंबर को आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में इस नई फिल्म से ‘रामायण’ की कमाई प्रभावित हो सकती है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने कोई दूसरी बड़ी फिल्म नहीं है.
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्में
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों में ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ शामिल हैं. एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली 2’ ने भारत में 1,030.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया थी. वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 1,149.30 करोड़ रुपये कमाए. अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ 1,234.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ इस सूची में पहले स्थान पर है.



