Vistaar NEWS

‘पेद्दी’ देखकर गदगद हुए अल्लू अर्जुन, राम चरण की परफॉर्मेंस पर लुटाया प्यार

allu arjun

अल्लू अर्जुन ने किया पेद्दी का रिव्यू

Ram Charan Performance Wins Hearts: बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ पिछले गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि इसके पेड प्रीमियर एक दिन पहले आयोजित किए गए थे. अल्लू अर्जुन के परिवार ने फिल्म रिलीज के दिन ही देख ली थी, लेकिन एक्टर ने खुद इसे सोमवार को देखा. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर चल रही बहस के बीच अब अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है.

राम चरण की परफॉर्मेंस से प्रभावित हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए राम चरण के रोल की खूब सराहना की. उन्होंने लिखा कि फिल्म में राम चरण ने शानदार और दमदार रोल किया है.

उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई राम चरण पर गर्व है और वह इस सफलता के पूरी तरह हकदार हैं.

जाह्नवी कपूर और पूरी टीम को दी बधाई

अल्लू अर्जुन ने फिल्म की पूरी टीम की भी तारीफ की. उन्होंने जगपति बाबू सहित सभी कलाकारों के अभिनय को सराहा और जाह्नवी कपूर को भी अपना प्यार भेजा. साथ ही निर्देशक बुची बाबू सना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सभी कलाकारों से बेहतरीन काम करवाया और राम चरण के रोल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उन्होंने फिल्म के सभी टेक्नीशियंस और प्रोड्यूसर्स को भी बधाई दी.

ये भी पढ़ें-पेद्दी के गाने पर झूमे राम चरण के बॉडीगार्ड, हेलिकॉप्टर शॉट से जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर उठे सवाल

फिल्म में जाह्नवी कपूर ने अच्चियम्मा नाम की युवती का किरदार निभाया है, जो एक स्थानीय नेता की बेटी है. हालांकि, फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह से पेश किया गया है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. कुछ फैंस का कहना है कि फिल्म में उनके कई दृश्यों को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है. वहीं कुछ सीन और बातों को लेकर भी आलोचना हो रही है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि उन्हें रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया, जबकि वे असहज महसूस करवा सकते हैं. इसी वजह से फिल्म में जाह्नवी के रोल को लेकर चर्चा और बहस जारी है.

Exit mobile version