पेद्दी के गाने पर झूमे राम चरण के बॉडीगार्ड, हेलिकॉप्टर शॉट से जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

Ram Charan Bodyguard: वायरल वीडियो में केविन एक गार्डन में खड़े नजर आते हैं. उनके पास जमीन पर एक क्रिकेट बैट रखा हुआ दिखाई देता है. बैकग्राउंड में फिल्म 'पेद्दी' का गाना 'चिकरी चिकरी' बजते ही वह पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं.
Ram Charan Bodyguard

पेद्दी के गाने पर झूमे राम केविन कुंटा

Ram Charan Bodyguard: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार लोगों का ध्यान फिल्म से ज्यादा उनके बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने अपनी ओर खींच लिया है. सोशल मीडिया पर केविन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ऐसा अंदाज देखने को मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. आमतौर पर सुरक्षा में नजर आने वाले केविन इस वीडियो में शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

बल्ले के साथ दिखाया जबरदस्त डांस मूव

वायरल वीडियो में केविन एक गार्डन में खड़े नजर आते हैं. उनके पास जमीन पर एक क्रिकेट बैट रखा हुआ दिखाई देता है. बैकग्राउंड में फिल्म ‘पेद्दी’ का गाना ‘चिकरी चिकरी’ बजते ही वह पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं.

उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन इतने शानदार हैं कि उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वह पेशे से एक बॉडीगार्ड हैं.

हेलिकॉप्टर शॉट ने बढ़ाया मनोरंजन

वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है जब केविन अचानक क्रिकेट का बल्ला उठाते हैं और हवा में उछलकर शॉट खेलने की एक्टिंग करते हैं. उनका यह अंदाज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट की याद दिलाता है. उनका यह मजेदार और एनर्जेटिक प्रदर्शन सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

लोगों को पसंद आया केविन का अलग अंदाज

आमतौर पर सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स को सख्त और गंभीर रूप में देखा जाता है, लेकिन केविन ने अपने इस वीडियो से लोगों को अपनी एक अलग पहचान दिखाई है. उनका मस्ती भरा और बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. कई यूजर्स उनके डांस और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-लड़की बनने के बाद पुरुषों की तलाश में अनाया बांगर, क्रिकेटर्स से फ्लर्ट पर दिया मजेदार जवाब

अफ्रीका के रहने वाले हैं केविन कुंटा?

  • केविन कुंटा केवल राम चरण के बॉडीगार्ड ही नहीं हैं, बल्कि वह एक पेशेवर एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर भी हैं.
  • उनका असली नाम अब्दू सोवे है और वह अफ्रीकी देश Gambia के रहने वाले हैं.
  • अपनी फिटनेस, ताकत और फाइटिंग स्किल्स के लिए जाने जाने वाले केविन अब अपने डांस वीडियो की वजह से भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें