बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा खौफ का दौर 1990 के दशक के अंत से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत (1997–2002) तक माना जाता है. यह वह समय था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड (माफिया) का आतंक अपने चरम पर था और फिल्म जगत के बड़े सितारों से लेकर निर्माताओं तक को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. लेकिन क्या एक बार फिर से वहीं दौर वापस लौट आया है. क्योंकि जो खबरें सामने आ रही है वह वाकई चौंकाने वाली हैं.
पहले टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग और अब अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही है. सलमान खान और कपिल शर्मा को भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी है. लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन में जान से मारने की मिली धमकी ने सभी का ध्यान खीचा है और बिग बी के फैंस के बीच चिंता का माहौल बना दिया है.
लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी
दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक को जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी 1984 के दंगों को लेकर अमिताभ बच्चन की कथित और निराधार टिप्पणी के बाद दी गई है. गोल्डी ने सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मुंबई में उसके दो साथियों की हालिया गिरफ्तारी से उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और कोई भी बुलेटप्रूफ शीशा उसे बचा नहीं पाएगा.
नियोजित हमला नहीं टला-गोल्डी ढिल्लों
उसने दावा किया कि इनकी गिरफ्तारी से कोई नियोजित हमला नहीं टला है और कहा कि उसके 200 और गुर्गे मुंबई में तैनात हैं और तैयार बैठे हैं. बच्चन परिवार को सीधे निशाना बनाते हुए, ढिल्लों ने कड़ी चेतावनी दी कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें या सुरक्षा के कितने भी इंतजाम कर लें, पिता-पुत्र की इस जोड़ी को उन्हीं केबिनों के अंदर मार दिया जाएगा. धमकी के बाद, उसने ब्रैकेट में स्पष्ट रूप से अमिताभ बच्चन और अभिषेक का नाम लिया.
