अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग का प्‍लान, दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों को किया गिरफ्तार

Amitabh Bachchan: एक्टर अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की प्लानिंग करने वाले दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह दोनों ही फायरिंग की प्लानिंग कर रहे थे. 
abhitabh bachachan

टाइट सिक्योरिटी में घर से बाहर आए थे अमिताभ

Amitabh Bachchan: दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. यही वजह है कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ ही उन्‍होंने खुद भी अपनी सुरक्षा के इंतेजाम टाइट कर दिए हैं. इन सब के बीच अब दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. कथित तौर पर यह दोनों ही अम‍िताभ बच्‍चन के घर पर फायरिंग की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जालंधर के रहने वाले विकास ठाकुर और तरनतारन के  रहने वाले दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है. अब तक की जानकारी के मुताबिक ये दोनों व‍िदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर काम किया करते थे. उसी के कहने पर यह दोनों अमिताभ के घर पर फायरिंग की प्लानिंग कर रहे थे.

पुल‍िस पूछताछ में आरोप‍ियों ने क्‍या बताया?

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वह अमिताभ के एक बयान से नाराज थे. जिसका वह बदला लेना चाहते थे. उन्‍होंने बताया कि वह 1984 के सिख दंगों पर अमिताभ के कथित बयान  की वजह से इस तरह की प्लानिंग कर रहे थे.

हालांकि इस तरह के बयान को लेकर अमिताभ पहले ही सफाई दे चुके हैं. उन्‍होंने कहा था कि इस तरह का बयान कभी उनकी तरफ से नहीं द‍िया गया है. जिस तरह का आरोप उन पर लगाया जा रहा है. 

दोनों का पहले से है क्रिमिनल बैगराउंट

पुलिस ने जिन दो शूटरों को गिरफ्तार किया है, उन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. विकास पर दिल्‍ली के एक बिजनेसमैन पर फायरिंग करने वाला था. इस फायरिंग से पहले उसने रंगदारी मांगी थी. जिसे ब‍िजनेसमैन ने देने से इनकार कर द‍िया था. यही वजह है कि फायर‍िंंग को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था. हालांकि इसको अंजाम देने से पहले ही पुल‍िस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दूसरी तरफ दीपक पर हत्या का केस दर्ज है. उस पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या का आरोप है. इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस की उसकी तलाश में जुटी थी. 

अमिताभ को मिली थी धमकी

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल 6 नवंबर को मिला था. इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया था. इसमें भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी. यही वजह है कि जलसा की सुरक्षा टाइट कर दी गई है. अब अमिताभ अपने फैंस से भी बुलेटप्रूफ कांच के भीतर सवार होकर मिलने आते हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तानी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें