Vistaar NEWS

क्या KBC-बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स तक चर्चाओं का बाजार गर्म था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया की बिग बी जल्द ही बॉलीवुड और अपने टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) को जल्द ही हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले हैं. अब इन तमाम अफवाहों पर खुद मेगास्टार ने चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है.

रिटायरमेंट पर क्या बोले अमिताभ बच्चन?

दरअसल बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया है कि उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है. वो आज भी अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं. बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह हर दिन अपने अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. बीते दिनों उनका एक ब्लॉग पोस्ट पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स को गलतफहमी हो गई थी और लोग बिग बी के रिटायरमेंट को लेकर कयास लगाने लगे थे. लोगों का मानना था कि अमिताभ बच्चन ने अपने रिटायरमेंट का हिंट दे दिया है. इन अटकलों के बीच बिग बी ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट में साफ कर दिया है कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं. मेगास्टार ने अपने रिटायरमेंट की खबरों को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘जी नहीं हुजूर…मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं, अंग्रेजी में इसका मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, मात्र 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 38 दिनों में कमाए 250 करोड़ से अधिक

कैसे उठी रिटायरमेंट की खबरें?

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स की दर्दभरी कहानियां सुनकर उनका दिल टूट जाता है. ऐसे में बिग बी के लिए खुद की फीलिंग्स को संभालते हुए शो को होस्ट करना बेहद मुश्किल होता है. अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये मेरे लिए दिल तोड़ने वाला एक्सपिरियंस रहा है. अब मैं रिटायर होना चाहता हूं…काफी देर हो चुकी है और रात बुलाया रही है. फैंस को प्यार.

बच्चन के इस पोस्ट को पड़ने के बाद ही फैंस के बीच उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हो गईं थी. हालांकि बिग बी के इस पोस्ट में रिटायर का मतलब सोने से था.

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

83 साल के बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल लोकप्रिय टीवी रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वह नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म में कल्कि 2898 AD पार्ट 2 में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा अमिताभ ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए अपनी आवाज भी दी है.

Exit mobile version