Vistaar NEWS

लड़की बनने के बाद पुरुषों की तलाश में अनाया बांगर, क्रिकेटर्स से फ्लर्ट पर दिया मजेदार जवाब

Anaya Bangar

अनाया बांगर

Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे अब जेंडर चेंज करवाकर अनाया बांगर बन चुके हैं और हाल ही में वे दोबारा चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, अनाया ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप शो में अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी सेक्शुअल ओरिएंटेशन को साफ करते हुए बताया कि उन्हें पुरुष पसंद हैं और वे एक स्ट्रेट महिला हैं.

अनाया बांगर को पुरुषों में दिलचस्पी

अनाया बांगर ने कहा कि उन्हें पुरुषों में दिलचस्पी है और उनकी सेक्सुअल ओरिएंटेशन स्ट्रेट है. उनकी ये बात जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद लोग उनके बारे में और जानने में काफी रुचि लेने लगे. अनाया ने यह भी बताया कि उन्हें कैसा पार्टनर पसंद है.

उन्होंने कहा कि अभी उनकी जिंदगी में कोई खास व्यक्ति नहीं है, लेकिन वह चाहती हैं कि कोई अच्छा इंसान उनकी जिंदगी में आए. जब उनसे आइडियल रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लंबा, मजबूत शरीर वाला और थोड़ा भावुक स्वभाव का पार्टनर पसंद है. उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद लोग हंस पड़े.

क्या अनाया बांगर को क्रिकेटर्स पसंद हैं?

इसी बातचीत के दौरान प्रणित ने अनाया से पूछा कि क्या उन्हें क्रिकेटर्स पसंद हैं और क्या उन्हें मैसेज (DM) आते हैं. इस पर अनाया ने बताया कि वह पहले क्रिकेट खेल चुकी हैं और कई क्रिकेटर्स के साथ खेल भी चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने क्रिकेटर्स से जुड़े DM वाले सवाल को हंसी में टाल दिया. अनाया और प्रणित की यह पूरी बातचीत रिश्तों, डेटिंग और निजी अनुभवों पर आधारित थी. उनकी ईमानदार और आत्मविश्वास भरी बातों को लोगों ने पसंद किया और सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप वायरल हो गई.

कौन हैं अनाया बांगर?

Exit mobile version