Archana Puran Singh: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की फिल्म ‘टोस्टर’नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्चना ने अपने ऐक्टिंग करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा शो की वजह से उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलना बंद हो गए हैं.
अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने न्यूज 18 को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने खुलासा किया की कपिल शर्मा शो के चलते उन्हें अब फिल्मों के ऑफर मिलन बंद हो गए हैं. उन्होंने बताया कि कोई भी फिल्ममेकर अब उनके साथ काम नहीं करना चाहता. इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि कपिल के शो के चलते उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे.
कपिल के शो के चलते कई ऑफर किए रिजेक्ट
इंटरव्यू के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि एक बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए करीब 25 दिनों के लिए उन्हें स्कॉटलैंड जाना था. लेकिन कपिल शर्मा शो की शूटिंग के चलते उन्हें वह ऑफर ठुकराना पड़ा.एक्ट्रेस ने बताया कि जब कपिल का शो टीवी पर आता था, तब वो लोग पूरे साल ने 100 एपिसोड शूट करते थे. इस वजह से उनके पास कोई और काम करने का समय नहीं बचता था. इसी वजह से उन्हें फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े.एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इतने प्रोजेक्ट्स को मना कर दिया है कि अब फिल्ममेकर्स ने उन्हें अप्रोच करना बंद कर दिया है.
फिल्म टोस्टर में आई नजर
बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि अब शो की शूटिंग हम सीजन टू सीजन ही करते हैं. ऐसे में अब मुझे शो के लिए पूरे साल इंडिया में रहने की जरूरत नहीं होती.अब में ट्रेवल कर सकती हूं और अन्य दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए शूटिंग कर सकती हूं. उन्होंने आगे कहा कि नेटफ्लिक्स पर शो आने से मैं काफी खुश हूं. बता दें, अर्चना पूरन सिंह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म टोस्टर में नजर आई हैं. फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा भी हैं. इस फिल्म में अर्चना ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है.
