Siraj Trolls Bumrah Video: ‘घर की याद नहीं आई जस्सी?’, मैच के बाद सिराज ने बुमराह को किया ट्रोल, वायरल हुआ मजेदार VIDEO
मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह
Siraj Bumrah Viral Video: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर जीत लिया है.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए.
जवाब में गुजरात की टीम 100 रन पर ही सिमट गई. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहें हैं.
सिराज ने बुमराह की खींची टांग
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के साथ मौज मस्ती करते दिखे. मैच के बाद सिराज ने बुमराह की टांग खींचते हुए उन्हें चिढ़ाते हुए कहा कि,’घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी?
DSP believes only in Jassi bhai! 🫂💙 pic.twitter.com/A0rOa56V3l
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2026
‘बता दें, कुछ दिन पहले ही बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का डायलॉग शेयर करते हुए बुमराह की मजेदार अंदाज में टांग खींची थी. अब सिराज ने उसी स्टोरी को लेकर बुमराह के मजे ले लिए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK की बढ़ी मुश्किलें, स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर
बुमराह ने दिया जवाब
सिराज के इस मजेदार अंदाज पर बुमराह ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि इसको बोलो बाल कटाए!जिसके बाद सिराज बोलते हैं क्यों भाई? हां ठीक हैं, जस्सी की घर याद नहीं आई बोलते ही बाल पे आ गए! दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मजेदार नोंक-झोंक फैंस को काफी पसंद आ रही है और फैंस दोनों के इस मजेदार अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.