Vistaar NEWS

Badshah-Isha Rikhi Divorce: मार्च में हुई थी रैपर बादशाह की शादी, 5 महीने बाद ही हो गए अलग

Badshah Isha Rikhi

बादशाह और ईशा रिखी

Badshah Divorce Announcement: रैपर बादशाह पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ महीने पहले यानी मार्च 2026 में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं थीं कि बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने गुपचुप शादी कर ली है. इसके ठीक तीन महीने बाद दोनों के बीच तनाव की खबरें आने लगी थीं. वहीं अब शादी के पांच महीने बाद सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा ने एक पोस्ट शेयर कर अपने पति-पत्नी के रिश्ते को खत्म करने और एक-दूसरे से तलाक लेने का ऐलान किया है. बादशाह और ईशा के तलाक की यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

बादशाह और ईशा रिखी का हुआ तलाक

बता दें कि पिछले कई महीनों से रैपर बादशाह और ईशा के बीच तनाव और तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. वहीं अब इन अटकलों पर दोनों ने मुहर लगा दी है. बादशाह ने 31 अगस्त को एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि दोनों ने अब अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला कर लिया है.

बादशाह और ईशा ने अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक साथ कोई भी फोटो शेयर नहीं की है और न ही अपनी शादी को लेकर खुलकर कोई बात कही है. लेकिन बादशाह के इस पोस्ट ने दोनों के बीच चल रही तलाक की इन अटकलों को कन्फर्म करते हुए तलाक का ऐलान कर दिया है.

बादशाह-ईशा रिखी का पोस्ट

बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने आपसी सहमति और एक-दूसरे के सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है. वे अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की है कि इस मश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए.

ये भी पढ़ें-Khosla Ka Ghosla 2 : सोशल मीडिया में वायरल हुआ रवि किशन का डांस, देखें Video

बादशाह और ईशा ने अपने रिश्ते को रखा प्राइवेट

बता दें कि मार्च 2026 से ही बादशाह और ईशा के बीच गुपचुप शादी की खबरें चर्चा में थीं. दोनों ने शादी को लेकर किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया था और अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा था. इसके अलावा, दोनों ने एक साथ कोई फोटो भी शेयर नही की थी. हालांकि बाद में ईशा की मां ने दोनों की शादी की फोटो शेयर की थीं और इन्हीं फटो को ईशा ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था. अब बादशाह के इस पोस्ट से यह कन्फर्म हो चुका है कि दोनों के बीच तलाक हो गया है.

Exit mobile version