Vistaar NEWS

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ दिखेंगे पवन सिंह-निरहुआ, तेज प्रताप यादव की एंट्री से मचा धमाल

tej pratap yadav

तेज परताप यादव भजपुरी बवाल शो

Tej Pratap Yadav Entry in Show: भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अब तेजी से आगे बढ़ रही है. बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सितारे भी टीवी की दुनिया में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं. जल्द ही टीवी पर नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ शुरू होने जा रहा है. इस शो में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आएंगे. खास बात ये है कि बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

‘भोजपुरी बवाल’ में जलवा बिखेरेंगे तेज प्रताप यादव

‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पहली बार ऐसा होगा जब भोजपुरी इंडस्ट्री के इतने बड़े सितारे एक साथ किसी रियलिटी शो में दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि इस शो में सितारों की निजी जिंदगी के कई अनदेखे पहलू भी सामने आएंगे. साथ ही तेज प्रताप यादव की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं.

यह शो बाकी रियलिटी शोज से काफी अलग होने वाला है. इसमें ना कोई टास्क होगा ना एलिमिनेशन और ना ही बेवजह का ड्रामा देखने को मिलेगा. शो का फॉर्मेट ‘फॉलो रियलिटी’ पर आधारित है, जिसमें भोजपुरी सितारों की असली जिंदगी को करीब से दिखाया जाएगा. दर्शक अपने पसंदीदा सितारों की ऑन कैमरा रियल लाइफ देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें-शाहरुख से लेकर आलिया तक, इन सितारों को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बताई वजह

‘भोजपुरी बवाल’ शो का प्रोमो रिलीज

शो में बिहार की राजनीति का चर्चित चेहरा तेज प्रताप यादव भी अपनी जिंदगी के कुछ अनदेखे पहलुओं को लोगों के सामने रखेंगे. जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर उनका प्रोमो भी जारी किया गया है. प्रोमो में तेज प्रताप यादव और पवन सिंह सिंहासन पर बैठे नजर आए, जिसे देखकर फैंस को दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है. प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘बटोरने आ रहे हैं जनता का प्यार, एंटरटेनमेंट बेशुमार.’ के प्रोमो को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Exit mobile version