शाहरुख से लेकर आलिया तक, इन सितारों को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बताई वजह
करण जौहर
ShahRukh Khan-Alia Unfollowed: बॉलीवूड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों वह एक बार फिर सबकी निगाहों में छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने कई करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं. इन सितारों को अनफॉलो करने के बाद करण जौहर ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है.
करण जौहर ने अनफॉलो करने का क्या कारण बताया?
फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फैले भ्रम को दूर करते हुए इंस्टाग्राम पर कई मशहूर हस्तियों को अनफॉलो करने का असली कारण बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह सिर्फ एक ‘डिजिटल डिटॉक्स’ है, जिसका मकसद उनके समय और ऊर्जा की बचत करना है जो सोशल मीडिया पर बर्बाद हो रही थी.

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे कोई बड़ी राष्ट्रीय खबर न बनाया जाए और न ही इसके जरिए क्लिकबेट खबरें बनाने की कोशिश की जाए, क्योंकि यह कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है.
करण ने किन सेलेब्स को किया अनफॉलो?
करण जौहर के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन इस नए फैसले के बाद अब वे कुछ ही लोगों को फॉलो कर रहे हैं. इस डिजिटल सफाई के दौरान उन्होंने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जैसे अपने बहुत करीबी फिल्मी दोस्तों को भी अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, इस पूरी लिस्ट में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इतनी बड़ी छंटनी के बाद भी वे प्रियंका चोपड़ा को अब भी फॉलो कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-राजामौली की ‘वाराणसी’ के सेट की तस्वीर लीक, ब्लू स्क्रीन और विशाल गुफाओं ने खींचा ध्यान
‘चांद मेरा दिल’ को लेकर सुर्खियों में करण जौहर
अगर बात उनके काम की करें तो करण जौहर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. हालांकि, मेकर्स को इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही.