Vistaar NEWS

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का धमाका, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, धुरंधर और माइकल को छोड़ा पीछे

Bhoot Bangla box office collection

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 18 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने अपने शुरुआती दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई की. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस वजह से शुरुआती दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली. इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी टक्कर देकर ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई. ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए करीब एक हफ्ते का समय बीत चुका है और यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है. वहीं वर्ल्ड वाइड स्तर पर भी ‘भूत बंगला’ ने करीब 160 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अपने नौवें दिन 9,266 शोज के जरिए 10.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए कुल 100.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. घरेलू बाजार में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये रहा, वहीं दुनिया भर में इसने 160 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. खास बात यह है कि मात्र 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालकर मुनाफे की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

अब तक का कुल कलेक्शन

ये भी पढ़ें-घर नहीं रहस्यों का पिटारा था वो मकान! नेटफ्लिक्स की इस सीरीज ने खोल दी बुराड़ी कांड की खौफनाक फाइलें

धुरंधर 2′ और माइकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जहां ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालकर मुनाफे की राह पकड़ ली है, वहीं भारी-भरकम कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इस शनिवार को 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘माइकल’ फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ दिखाते हुए उसी दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है.

Exit mobile version