घर नहीं रहस्यों का पिटारा था वो मकान! नेटफ्लिक्स की इस सीरीज ने खोल दी बुराड़ी कांड की खौफनाक फाइलें

House of Secrets The Burari Deaths: यह डॉक्यूमेंट्री साल 2018 की उस सच्ची घटना पर आधारित है, जहां एक ही परिवार के 11 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए थे. सभी के शव एक ही रहस्यमयी तरीके से मिले थे, जिसने न केवल आम जनता को बल्कि पुलिस और जांच एजेंसियों को भी पूरी तरह उलझा कर रख दिया था.
House of Secrets The Burari Deaths

House of Secrets The Burari Deaths सीरीज

House of Secrets The Burari Deaths: ओटीटी पर आजकल असल घटनाओं पर आधारित क्राइम और थ्रिलर कहानियां काफी पसंद की जा रही हैं. ऐसी ही एक डॉक्यूमेंट्री ‘हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुरारी डेथ्स’ ने अपनी रिलीज के साथ ही सबको चौंका दिया था. यह सीरीज दिल्ली के बुराड़ी में हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले केस की परतें खोलती है.

2018 में हुई घटना पर बेस्ड है सीरीज

यह डॉक्यूमेंट्री साल 2018 की उस सच्ची घटना पर आधारित है, जहां एक ही परिवार के 11 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए थे. सभी के शव एक ही रहस्यमयी तरीके से मिले थे, जिसने न केवल आम जनता को बल्कि पुलिस और जांच एजेंसियों को भी पूरी तरह उलझा कर रख दिया था.

डायरियों से पता चला राज

शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन घर से मिली डायरियों ने कहानी बदल दी. जांच में पता चला कि परिवार किसी गहरे अंधविश्वास और मानसिक दबाव में था. डायरी के नोट्स में कुछ अजीब रस्मों के निर्देश लिखे थे, जिनका पालन करते हुए परिवार को लगा कि उन्हें मुक्ति मिलेगी, लेकिन इसका अंत बेहद खौफनाक रहा.

ये भी पढ़ें-करीना कपूर ने ठुकरा दी थीं ये 10 फिल्में, इन्हीं ने दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की बदली किस्मत

सच सामने आने पर हर कोई दंग रह गया

इस घटना के पीछे सबसे बड़ी वजह परिवार का आपसी विश्वास और मानसिक दबाव माना गया. डॉक्यूमेंट्री में केवल पुलिस की जांच ही नहीं, बल्कि पड़ोसियों और जानकारों के बयान भी शामिल हैं. मनोवैज्ञानिकों ने विस्तार से समझाया है कि कैसे गहरा अंधविश्वास किसी भी इंसान को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि बाहर के लोगों के लिए यह परिवार पूरी तरह सामान्य और खुशहाल था. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि घर के अंदर ऐसी कोई रस्म चल रही है. यही कारण है कि जब यह सच सामने आया तो हर कोई दंग रह गया.

ज़रूर पढ़ें