Vistaar NEWS

‘धुरंधर 2’ की आंधी भी नहीं हिला पाएगी आमिर-सलमान का ‘सिंहासन’, ये रिकॉर्ड्स अब भी बहुत दूर!

Dhurandhar 2

धुरंधर 2

Dhurandhar 2: देश और दुनिया के सभी सिनेमाघरों में इस समय बस ‘धुरंधर 2’ का ही जलवा देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. महज एक हफ्ते के भीतर ही इसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिए हैं. जहां एक तरफ दूसरी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में मुश्किलें होती हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ सात दिनों में ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म का क्रेज आज भी उतना ही है,जितना इसके शुरुआती दिनों में था.

इसके अलावा, यह फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी पीछे नहीं है. इसने 7 दिनों में 263 करोड़ की कमाई कर एक नई ऊंचाई को हासिल कर लिया है. इसी रिकॉर्ड के साथ इस फिल्म ने विदेशी बाजार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

क्या आमिर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’? 

‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई को देखकर कई लोगों को लग रहा है कि इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लेकिन सलमान खान और आमिर खान का रिकॉर्ड तोड़ना इसके लिए काफी मुश्किल होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओवरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सुपरस्टार आमिर खान की दो फिल्में शामिल हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘दंगल’ का नाम शुमार है, जिसने विदेशी बाजार में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

वहीं दूसरे नंबर पर ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ है, जिसने 822.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल किया था. तीसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ है, जिसने 482 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे. इसके अलावा, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने 412 करोड़ और ‘जवान’ ने 406 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

ओवरसीज मार्केट में कमाई करने वाली फिल्में

ये भी पढ़ें-धुरंधर-2 का खौफ? ‘भूत बंगला’ के मेकर्स की बढ़ी चिंता, फिल्म को पोस्टपोन करने की तैयारी!

‘धुरंधर 2’ के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी लिखने से लेकर इसे प्रोड्यूस करने तक का सारा जिम्मा आदित्य धर ने ही संभाला है. यह फिल्म दो हिस्सों में बनाई गई थी, जिसका पहला पार्ट साल 2025 में आया था. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कई बड़े कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आ रहे हैं.

Exit mobile version