धुरंधर-2 का खौफ? ‘भूत बंगला’ के मेकर्स की बढ़ी चिंता, फिल्म को पोस्टपोन करने की तैयारी!
भूत बंगला का रिलीज डेट बढ़ सकता है
Bhooth Bangla: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. अपने शुरुआती दिनों से ही ताबड़तोड़ कमाई कर इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार के आगे किसी भी फिल्म का टिकना मुश्किल हो गया है. फिल्म के क्रेज को देखते हुए कई फिल्मों के मेकर्स अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर चिंतित हैं. इसी बीच हॉरर फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स इस सोच में हैं कि क्या 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में अपनी फिल्म रिलीज करनी चाहिए या फिर इसे कुछ हफ्तों के लिए टाल देना ही सही रहेगा.
‘धुरंधर 2’ ने मेकर्स की बढ़ाई चिंता
सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में हर दिन नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है, उससे साफ पता चलता है कि इसका क्रेज और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता इतनी जल्दी खत्म होने वाली नहीं है. हर दिन यह फिल्म नई ऊंचाइयों को छू रही है. ‘भूत बंगला’ एक रोमांचक फिल्म है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई के आगे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करना इसके लिए बहुत मुश्किल होगा. इन दिनों बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ही कब्जा है. इसलिए यह समय ‘भूत बंगला’ की रिलीज के लिए सही नहीं होगा.
‘भूत बंगला’ फिल्म कब रिलीज होगी
सूत्रों ने आगे कहा, “अगर इसी तरीके से ‘धुरंधर 2’ कमाई करती रही, तो यह चार हफ्तों में अपनी ज्यादातर कमाई कर चुकी होगी. इसलिए 10 अप्रैल 2026 को ‘भूत बंगला’ को रिलीज करना इसके हित में हो सकता है, क्योंकि तब तक जो भी फैंस बचे होंगे. वे ‘धुरंधर 2’ देख चुके होंगे और उनके मन में कोई दूसरी नई फिल्म देखने की इच्छा होगी.” इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक्टर अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं. वहीं यह जानकारी भी निकलकर सामने आई है कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल की जगह 17 अप्रैल को रिलीज हो सकती है, क्योंकि इस बीच कोई भी दूसरी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे रही है.
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
अब फैंस के मन में यह सवाल भी है कि ‘भूत बंगला’ फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा. इसके जवाब में मेकर्स ने बताया कि अगर ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होती है, तो इसका ट्रेलर शुक्रवार यानी कल 27 मार्च को आउट हो सकता है. वहीं अगर किसी कारण से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाता है, तो ट्रेलर आने में थोड़ा और समय लग सकता है.
मिडिल-ईस्ट जंग का असर फिल्म इंडस्ट्री पर रहा
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर देश के हर सेक्टर में देखने को मिल रहा है. युद्ध का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है. एक्टर अक्षय कुमार ने बढ़ते तनाव को देखते हुए चिंता जताई है. मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा, “हमारे लिए तो फिलहाल सिनेमा ही है. कई चीजों से ज्यादा सबसे जरूरी हमारे लिए सिनेमा ही है.” आगे उन्होंने कहा कि सबका धंधा चलना चाहिए. इस युद्ध का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है.