Vistaar NEWS

Drishyam 3 BO Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है. अब ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरी दिन कितनी कमाई की.

दूसरे दिन कितनी कमाई की?

पहले दिन फिल्म ने भारत में 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन भी इसकी कमाई की रफ्तार बनी रही. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 53 करोड़ रुपये कमाए हैं. दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. भारत में फल्म का कुल नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 138.65 करोड़ हो गया है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दृश्यम 3 सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 2 दिनों में 177 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. विदेशी बाजार में फिल्म ने अब तक 38.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें दूसरे दिन की 20 करोड़ की कमाई भी शामिल है. इस कमाई के साथ यह साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. पहले नंबर पर धुरंधर 2 है.

ये भी पढ़ें-Drishyam 3 BO Day 1: अजय देवगन की Drishyam 3 ने की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन ही छापे करोड़ों

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

यह दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसमें अजय देवगन फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं. कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां विजय कानून से बच जाता है. इस बार कहानी में एक नया मोड़ आता है जब एक सीबीआई असर की एंट्री होती है और फिर से विजय के परिवार पर खतरा मंडराने लगता है.

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. खास बात यह है कि पहली दो फिल्में मलयालम वर्जन पर आधारित थीं, लेकिन दृश्यम 3 की कहानी को हिंदी के लिए अलग तरीके से लिखा गया है. इसे अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने मिलकर लिखा है.

Exit mobile version