रिलीज होते ही छा गई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, एडवांस बुकिंग में भी की करोड़ों छाप दिए

Drishyam 3 Movie: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में भारत में लगभग 19.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी.
Drishyam 3

दृश्यम 3 मूवी हुई रिलीज

Drishyam 3 Movie: आज गांधी जयंती के अवसर पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन की फिल्म रिलीज हो चुकी है. फैंस इस दिन का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर ली है. फिल्म का इतनी क्रेज है कि इसे देखने के लिए सुबह से ही थिएटर्स में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि दृश्यम 3 कैसी है और दर्शक इस पर क्य रिएक्शन दे रहे हैं.

कैसी है दृश्यम 3 मूवी?

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में भारत में लगभग 19.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी. एक फैन ने अजय देवगन की जमकर तारीफ की. उसने कहा कि दृश्यम फिल्म मलयालम वर्जन से भी बेहतर और यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है. वहीं कई लोगों ने कहा कि फिल्म शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है. सबसे ज्यादा दर्शक अजय देवगन के विजय सालगांवकर वाले रोल की तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म की तारीफ करते हुए कई लोगों ने दृश्यम 3 को 5 में से 5 स्टार दे दिए हैं. फैंस कह रहे हैं कि दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है. यह फिल्म सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करेगी.

ये भी पढ़ें-OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में OTT पर धमाल मचाएंगी ये 5 फिल्में और सीरीज, घर बैठे लें सिनेमाघर जैसे मजा

दृश्यम 3 की कहानी क्या है?

दृश्यम फिल्म पहली बार साल 2015 में रिलीज हुई थी. इसके बाद साल 2022 में इसका दूसरा पार्ट आया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. वहीं अब चार साल बाद आज 2 अक्टूबर 2026 को दृश्यम 3 का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी. कुछ समय बीत चुका है, लेकिन सवाल अब भी ही है कि 2 अक्टूबर को क्या हुआ था.

वहीं एक बार फिर तब्बू अपने बेटे को इंसाफ दिलाना चाहती है और पति रजत कपूर के साथ मिलकर दोबारा केस खुलवाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह अजय देवगन और उनका परिवार मुसीबतों का शिकार होता जाता है.

ज़रूर पढ़ें