Vistaar NEWS

दूसरी शादी करने वाले थे Govinda, पैपराजी के सामने सुनीता अहूजा का बड़ा खुलासा, राखी सावंत से कही ये बात

Govinda Komal Rani relationship

गोविंदा और कोमल रानी का रिश्ता

सुनीता आहूजा ने 19 अगस्त को गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लेने के बाद एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक बार फिर से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल स्वर्णकर के कथित अफेयर को लेकर पैपराजी के सामने खुलासा किया है. दरअसल एक इवेंट में राखी सावंत पैपराजी से मिली तभी उन्होंने फोन स्पीकर पर रखकर सुनीता अहूजा को कॉल किया. जिसमें वह वीडियो में कहते हुई नजर आ रही है कि ‘गोविंदा और कोमल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं.’

तलाक की अर्जी वापस

इसी दौरान राखी सावंत ने सुनीता आहूजा की तलाक की अर्जी वापस लेने की तारीफ करते हुए कहा, अपने नाम पर 200 करोड़ कमाना, वरना दूसरे लोग ले लेंगे. सुनीता आहूजा ने 19 अगस्त को तलाक की अर्जी वापस लेने के बारे में खुलासा किया था. बता दें कि पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता अहूजा की शादी चर्चा में है. दोनों ही कई बार एक दूसरे पर कमेंट्स कर चुके हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि कपल ने आपसी मतभेद दूर कर लिया है.

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए NDTV से कहा, ” जब मामला कोर्ट तक पहुंचता है तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है. क्या दुनिया को यह जानने की जरूरत थी? इसकी कोई जरूरत नहीं थी. परिवार के मामले परिवार के अंदर ही रहने चाहिए. कई बातें बैठकर बातचीत करने से सुलझ जाती हैं. अगर आज केस वापस लिया जाना था तो इसे पहले क्यों किया गया था? इससे मुझे दुख होता है. हम तमाशा क्यों बन गए?”

मार्च 1987 में हुई थी शादी

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी मार्च 1987 में हुई थी. वहीं कपल ने बेटी टीना के जन्म यानी 1988 तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा. जबकि 1997 में उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें-आवारापन 2 की सफलता पर भावुक हुईं इमरान हाशमी की पत्नी परवीन, शेयर किया पोस्ट

Exit mobile version