कोमल की बाहों में दिखे गोविंदा, राखी सावंत ने किया Comment

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित नजदीकियों को लेकर चर्चा में हैं.
Govinda Komal Rani Viral Photos Rakhi Sawant Comment

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित नजदीकियों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन के दौरान सामने आईं कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इन तस्वीरों में गोविंदा और कोमल रानी एक-दूसरे के साथ काफी सहज और करीब नजर आ रहे हैं. वहीं, अभिनेत्री राखी सावंत के कमेंट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

दरअसल, कोमल रानी स्वर्णकार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रूपा की खूबसूरत झलकियां.’ तस्वीरों में गोविंदा सफेद शर्ट और ब्लेजर के साथ काली पैंट तथा बड़े सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं. वहीं, कोमल लैवेंडर रंग की साड़ी और बैंगनी कढ़ाई वाले ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकलेस और मैचिंग एक्सेसरीज से पूरा किया है.

 कुछ तस्वीरों में गोविंदा कोमल के पीछे खड़े होकर उनकी कमर पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा राखी सावंत के रिएक्शन की हो रही है. उन्होंने कोमल की पोस्ट पर कई गुस्से वाले इमोजी साझा किए. राखी पहले भी गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं.

सुनीता के बयान के बाद फिर चर्चा में रिश्ता

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के वैवाहिक रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही हैं. हाल ही में सुनीता ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी करीब 40 साल पुरानी शादी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उनका और गोविंदा का रिश्ता इतना कमजोर नहीं है कि कोई तीसरा इसे खत्म कर सके. सुनीता के मुताबिक, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त हैं, लेकिन उन्हें अपने रिश्ते पर भरोसा है. उन्होंने बाकी बातें भगवान पर छोड़ने की बात भी कही थी.

कोमल भी दे चुकी हैं सफाई

वहीं, कोमल रानी स्वर्णकार भी अपने नाम को गोविंदा और सुनीता के वैवाहिक विवाद से जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता.’ हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में सुनीता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया था. साथ ही उन्होंने लोगों से किसी एजेंडे के तहत उनका नाम इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें