Vistaar NEWS

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, मात्र 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 38 दिनों में कमाए 250 करोड़ से अधिक

hanuman ansh

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38

Two Crore Film Earns 250 Crore: इन दिनों हनुमान अंश मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. सिर्फ 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म से किसने उम्मीद लगाई थी कि यह अपना लागत से कई गुना अधिक कमाई कर लेगी. 7 सितंबर 2026 को देशभर के सभी सिनेमाघरों में रलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन देखते ही देखते इसकी कमाई में अचानक से इजाफा होने लगा. हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन आज भी इसका क्रेज बना हुआ है.

अंतिम दिनों में अचानक इस तरह से कमाई होना किसी चमत्कार से कम नहीं है. कल रविवार के दिन भी हनुमान अंश मूवी ने अच्छा-खासा कलेक्शन किया. इस तरह यह फिल्म अब तक 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म हनुमान अंश ने अपने 38वें दिन कितनी कमाई की.

हनुमान अंश की 38वें दिन कितनी कमाई हुई?

हनुमान अंश मूवी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए 38 दिनों से ज्यादा का समय बीत चुका है. सिनेमा के इतिहास में पहली बार सा हुआ है कि किसी फिल्म को रिलीज के आखिरी दिनों में दर्शकों का इस तरह से प्यार मिल रहा हो. कल रविवार के दिन हनुमान अंश मूवी की अच्छी कमाई हुई.

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 38वें दिन 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल कमाई की बात करें तो हनुमान अंशफिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ रुपये हो चुका है, वहीं नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. भारत के अलावा फिल्म ने विदेशों से भी अच्छा पैसा बटोरा है और विदेशों में 38वें दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh BO: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार

हनुमान अंश’ की कहानी

इस फिल्म की कहानी प्रसिद्ध हनुमान भक्त नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. बाबा का जन्म साल 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था. बहुत कम उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने घर-बार छोड़ दिया और संन्यास का रास्ता चुन लिया. साल 1973 में उनका मृत्यु हो गई थी.

Exit mobile version