Vistaar NEWS

Hanuman Ansh BO: 2 करोड़ के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, 41वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई जारी

Hanuman Ansh

हनुमान अंश मूवी

Strong Earnings Continue on Day 41: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश का क्रज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. रिलीज हुए महीनों का समय बीत गया है, लेकिन आज भी यह फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई न होने से मेकर्स को निराश होना पड़ा था, लेकिन देखते ही देखते फिल्म की कमाई में अचानक उछाल आया. इस फिल्म ने टॉक्सिक और मिर्जापुर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टक्कर देते हुए अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रखी है.

नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान अंश मूवी ने 41वें दिन कितनी कमाई की और इसका अब तक का कलेक्शन कितना रहा है.

41वें दिन हनुमान अंश की कमाई कितनी हुई?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म हनुमान अंश ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते भी फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला और इसकी कमाई घटकर सिर्फ 40 लाख रुपये ही रह गई. दो वीकबीत जाने के बाद तीसरे हफ्ते में अचानक चमत्कार हुआ और फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया. 41वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन 4.08 करोड़ रुपये हो गया.

हनुमान अंश की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर हनुमान अंश के कुल कलेक्शन की बात करें, तो भारत में अब तक इसकी कुल नेट कमाई 235.21 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 277.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर सिनेमाघरों में फिल्म का क्रेज इसी तरह बना रहा, तो यह बहुत जल्द 300 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा भी पार कर लेगी.

ये भी पढ़ें-क्या KBC-बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच

‘हनुमान अंश’ की कहानी

यह फिल्म फेमस हनुमान भक्त नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी को दिखाती है. बाबा का जन्म साल 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था. बहुत छोटी उम्र में ही उनका विवह हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने घर-परिवार का त्याग कर दिया और संन्यासी बन गए.

Exit mobile version