रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 1228 करोड़ की कमाई, KGF 2 और जवान को छोड़ा पीछे
रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि रिलीज के दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दुनियाभर में 1228 करोड़ रुपये की आंकड़ा पार कर ली है. इसके साथ ही इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.
दूसरे शनिवार को कमाई में आया उछाल
फिल्म के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को भारत में 72.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई हुई. यह शुक्रवार की तुलना में करीब 51.6 प्रतिशत ज्यादा है. इस शानदार कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 408.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1228 करोड़ रुपये हो गई है.
हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाए पैसे
भाषाओं के हिसाब से फिल्म की कमाई देखें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा. सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी वर्जन ने शनिवार को 18,557 शोज के जरिए 53.75 करोड़ रुपये कमाए वहीं कन्नड़ वर्जन ने 893 शोज से 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की.
KGF 2-जवान और पठान को छोड़ा पीछे
दुनियाभर की कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की ऑल टाइम रैंकिंग के अनुसार, फिल्म फिलहाल सातवें स्थान पर पहुंच गई है. इसने ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, KGF चैप्टर 2 ने दुनियाभर में 1215 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1160 करोड़ और ‘पठान’ का 1055 करोड़ रुपये रहा था.
RRR का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर
अब ‘रामायण’ की नजर एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के रिकॉर्ड पर है. RRR ने दुनियाभर में करीब 1230 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, रामायण का कलेक्शन 1228 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.



