Tuesday Box Office Collection: हनुमान अंश मूवी को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आज भी इसका क्रेज बना हुआ है. शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने के बाद अचानक से फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और देखते ही देखते इसने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया. इस बीच टॉक्सिक और दृश्यम 3 जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन उसी बावजूद हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पे अपना दम दिखा रही है. नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित बनी इस भक्ति ड्रामा फिल्म की आए दिन शानदार कमाई हो रही है.
मंगलवार को हनुमान अंश ने कितनी कमाई की?
दृश्यम 3 के सामने हनुमान अंश की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन फिल्म ने हार नहीं मानी. यही कारण है कि 68वें दिन भी शोभिनव सत्या की फिल्म का जादू दुनियाभर में चल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 68वें दिन भारत में 1.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 438.40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
2026 की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हुई हनुमान अंश
पहले वीकेंड में सिर्फ 60 लाख रुपये कमाने वाली हनुमान अंश ने मुनाफे के मामले में धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने अब तक 13,900 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है और अपनी लागत से 150 गुना ज्यादा कमाई की है. वर्ल्डवाइड धमाल मचाने के साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 337.03 करोड़ रुपये का बिजनेस कर ली है. हनुमान अंश धुरंधर 2 और दृश्यम 3 के बाद साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
हिंदी और तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिंदी के साथ-साथ कुछ दिन पहले तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है. हिंदी में हनमान अंश ने अब तक 332.33 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि तेलुगु में फिल्म ने 4.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहां भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
