दुनियाभर में गूंज रहा हनुमान अंश का ‘पार्वती’ गाना, यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज पार कर बना भारत में नंबर 1

Parvati Song: फिल्म का भक्ति गीत पार्वती इस समय यूट्यूब म्यूजिक के वीकली सॉन्ग्स चार्ट में भारत में पहले नंबर पर पहुंच गया है. इसके अलावा, इस गाने ने दुनियाभर के चार्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. दुनियाभर के लोग यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पार्वती गाने को ही सुन रहे हैं.
Parvati Song

पार्वती सॉन्ग दुनियाभर में छाया

Parvati Song: 7 अगस्त 2026 को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देशभर की सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन अचानक हनुमान जी की कृपा हुई और फिल्म हनुमान अंश देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में छा गई. फिल्म का गाना पार्वती लोगों को इतना पसंद आया कि आज हर व्यक्ति के कानों में यही गाना गूंज रहा है.

फिल्म का भक्ति गीत पार्वती इस समय यूट्यूब म्यूजिक के वीकली सॉन्ग्स चार्ट में भारत में पहले नंबर पर पहुंच गया है. इसके अलावा, इस गाने ने दुनियाभर के चार्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. दुनियाभर के लोग यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पार्वती गाने को ही सुन रहे हैं.

ग्लोबल चार्ट में दूसरे नंबर पर

यूट्यूब चार्ट के रिकॉर्ड्स के अनुसार, भारत में पार्वती गाने को चार्टिंग पीरियड के दौरान 4,72,66,182 व्यूज मिले हैं. इस आंकड़े के साथ यह देश के वीकली सॉन्ग्स चार्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान अंश का पार्वती गाना ग्लोबल चार्ट में दूसरे नंबर पर है. शकीरा और बर्ना बॉय का गाना डाई डाई इस गाने से ऊपर है. साधु तिवारी द्वारा लिखे गए इस पार्ती गाने ने यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

इंस्टाग्राम पर भी छाया पार्वती गाना

आज जब भी कोई यूजर अपना इंस्टाग्राम ओपन करता है, तो उसके फीड में आने वाली हर दूसरी रील पार्वती गाने पर ही होती है. यूट्यूब के अलावा, इंस्टाग्राम पर भी पार्वती गाने को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसकी धुन और बुंदेली लोकगीत हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. बता दें कि भारत के वीकली सॉन्ग्स चार्ट मई पार्वती के बाद श्रेया घोषाल की आवाज में कल्याणी दूसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-जबलपुर के भगवान दास पटेल ने ‘हनुमान अंश’ में निभाया गोपाल का किरदार, फिल्‍म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

हनुमान अंश फिल्म की कहानी

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लक्ष्मी नारायण नाम के एक लड़के की कहानी है, जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बाद नीम करोली बाबा बनते हैं. यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटोर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधरित है और एक ट्रायलॉजी का पहला हिस्सा है, जिसमें शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाई है.

ज़रूर पढ़ें